रमजान कब है 2025? पूरी जानकारी पुख्ता सबूत के साथ जानिए

अस्सलाम वालेकुम, Araria.org पर मैं मो. सरफराज नशतर आपका स्वागत करता हूँ। क्या आप जानना चाहते हैं कि भारत में रमजान की सही तारीख क्या है?

भारत में होने वाला 2025 में रमजान किस डेट को होगा

इस आर्टिकल में, मैं आपको न सिर्फ़ सही तारीख बताएंगे, बल्कि पक्के सबूत भी देंगे।

ताकि आपके मन में किसी तरह की शंका न रहे। आजकल इंटरनेट पर बहुत सारी गलत और कंप्यूटर-जेनरेटेड जानकारी मिल रही है। 

मैं आपको सटीक और भरोसेमंद जानकारी दूँगा, ताकि आप इस मुबारक महीने का पूरा फ़ायदा उठा सकें। पूरा आर्टिकल पढ़ें और सही जानकारी के साथ रमजान मनाएं!

Ramadan Kab Hai?

हमारे बहुत से मुस्लिम भाई-बहन यह जानना चाहते हैं कि रमजान का सही तारीख क्या है? रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से नौवां महीना होता है, और इसकी शुरुआत चांद दिखने पर होती है। 

2025 में रमजान की तारीख

जैसे-जैसे शहर-ए-रमज़ान करीब आ रहा है, मुसलमानों में इस मुबारक महीने के इस्तेक़बाल की तहरीक तेज़ हो गई है।

28 फरवरी 2025 को 29 शाबान 1446 हिजरी होगी, और इसी दिन रमज़ान के चाँद का दीदार किया जाएगा।

अगर 28 फरवरी को चाँद नज़र आ जाता है, तो 1 मार्च 2025 (शनिवार) से रमज़ान मुबारक का आग़ाज़ होगा।

लेकिन अगर चाँद नज़र नहीं आता और शाबान 30 दिनों का मुकम्मल होता है, तो फिर 2 मार्च 2025 (रविवार) से पहला रोज़ा रखा जाएगा।

साल रमजान 10/11 पहले
2019 07 मई
2020 25 अप्रैल 11 दिन 
2021 14 अप्रैल 10 दिन
2022 03 अप्रैल 10 दिन
2023 24 मार्च 8 दिन 
2024 12 मार्च 11 दिन
2025 1 या 2 मार्च
2026 19 फरवरी
2027 8 फरवरी
2028 28 जनवरी
2029 17 जनवरी

अपने ऊपर के टेबल में देखा होगा कि रमजान हर साल कम से कम 8 दिन पहले या फिर 11 दिन पहले होता है। 2024 में रमजान महीने की शुरुआत 12 मार्च को हुई थी।

चांद देखने की तारीख

चाँद की खबर पर रहें मुतवज्ज़ो: तो 28 फरवरी 2025 की शाम चाँद देखने की खबर पर नज़र रखें। रमज़ान 1 मार्च को होगा या 2 मार्च को, इसका फ़ैसला चाँद के दीदार पर मुनहसर है।

मैं आपसे कहूंगा कि, चांद का ताजा अपडेट पाने के लिए, आप इस पेज पर दोबारा आ कर सकते हैं। तब तक के लिए इस पेज को आप सेव कर सकते हैं।

रमजान की महत्वता

रमजान इस्लाम में इबादत, रोजा (उपवास), दुआ और खुदा से करीब होने का महीना होता है। इस महीने में सभी मुस्लिम भाई-बहन पूरे दिन रोजा रखते हैं और शाम को इफ्तार के समय रोजा खोलते हैं। 

रमजान की सटीक जानकारी कैसे प्राप्त करें?

Ramadan के महीने की सही जानकारी के लिए चांद का दिखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, आपको 28 फरवरी 2025 को इस बात की पुष्टि करनी चाहिए कि चांद नजर आया है या नहीं। 

कई इस्लामिक समितियां और संस्थान चांद देखने की जानकारी समय-समय पर अपडेट करती हैं। 

#RamadanNews
सभी इस्लामी त्योहारों की जानकारी: कब है?

Conclusion Points

रमजान 2025 में, या तो 1 मार्च से शुरू होगा या फिर 2 मार्च से। इसकी सटीक तारीख 28 फरवरी को चांद देखने के बाद तय होगी।

इसलिए, उस दिन की जानकारी का इंतजार करें ताकि आप रमजान की तैयारियों को सही तरीके से कर सकें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर

सऊदी अरब में रमजान कब है 2025?

उत्तर –  2025 के लिए उम्मीद लगाई जा रही है कि सऊदी अरब में रमजान 1 मार्च को शुरू हो सकता है।

भारत में रमजान की तारीख क्या है?

उत्तर – भारत में रमजान की तारीख 1 या 2 मार्च 2025 में हो सकती है।

भारत में रमजान किस महीने से चालू है?

उत्तर – भारत में रमजान का महीना 1 मार्च या फिर 2 मार्च को स्टार्ट हो सकता है।

रमजान का कैलेंडर कहां मिलेगा?

उत्तर – रमजान का कैलेंडर आप अपने एरिया के लोकल मस्जिद मदरसा या फिर किसी भी मुस्लिम ईदारे से हासिल कर सकते हैं।

इसके अलावा इस वेबसाइट पर भी आपको रमजान का कैलेंडर मिलेगा लेकिन रमजान की तारीख तय होने के बाद ही इस वेबसाइट से कैलेंडर रिलीज होता है।

क्योंकि हमारी टीम आपके एरिया के लोकल मस्जिद से ही डाटा लेकर के यहां पर पब्लिश करता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top