2024 में लड़कियों की शादी की उम्र कितनी है? कंफर्म जानकारी

हेलो बॉय एंड गर्ल, क्या आप जानना चाहते हैं कि, मौजूदा भारतीय कानून के अनुसार, भारत में शादी करने के लिए लड़की एवं लड़के का सही उम्र क्या है?

आप बिल्कुल सही न्यूज वेबसाइट तक पहुंच चुके हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से बताऊंगा कि, लड़के एवं लड़की की शादी की उम्र, लिविंग रिलेशन एवं संभोग को लेकर सरकार की प्रस्तावना क्या थी. 

इस फोटो में शादी की उम्र का व्याख्या है.

इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट का क्या फैसला आया और मौजूदा कानून क्या है? यह आर्टिकल संक्षेप में लिखा गया है, लेकिन पूरी बात आसान भाषा में बताया गया है. पूरा ध्यान से पढ़िए, तीन-चार मिनट का समय लगेगा.

लड़की और लड़के की उम्र को लेकर सरकार की प्रस्तावना

15 अगस्त 2020 को, भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लाल किले से संबोधित करते हुए कहे थे कि, भारत की बेटियों की शादी की उम्र 18 वर्ष से बड़ा करके 21 वर्ष होना चाहिए.

इसके कुछ दिनों के बाद, सरकार ने एक प्रस्ताव भी पास किया. जिसमें लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष से बढ़कर 21 वर्ष करने की बात कही गई.

यह संशोधन बिल 2024 में भी संसद के पटल पर लंबित है. मोदी की तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन चुके हैं. अब इस कानून को लेकर फिर से चर्चा छिड़ चुकी है.

लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

अश्वनी उपाध्याय नाम के व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर किया था जिसमें लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने की दरख्वास्त की गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने सुनवाई में कहा कि यह कानून संशोधन का मामला है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट सरकार को कानून बनाने का आदेश नहीं दे सकता है.

फरवरी 2023 को, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि सरकार अपने हिसाब से कानून बना सकती है.

2024 में शादी को लेकर कानून क्या है?

आपको बता दें कि, जब तक संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास नहीं हो जाता है. तब तक भारत में पुराने कानून के तहत ही शादी की उम्र तय होगी.

1954 विशेष विवाह अधिनियम, 1955 हिंदू विवाह अधिनियम और 2006 बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत ही शादी की उम्र लड़के एवं लड़की के लिए तय की जाएगी.

Marriage age in India for girl and boy 2024

बिल्कुल आसान भाषा में आपको बता दें कि, हिंदू विवाह अधिनियम के तहत शादी के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं लड़कों के लिए 21 वर्ष निर्धारित है. यह कानून 2024 में भी पूरी तरह माननीय है.

Gender  Age For Marriage
Girl 18 Years 
Boys 21 Years

Conclusion Points

जब तक विवाह संशोधन बिल लोकसभा एवं राज्यसभा से पास नहीं हो जाता है, तब तक पुराने कानून के तहत ही शादी की उम्र लड़के एवं लड़कियों के लिए निश्चित होगी.

वर्तमान 2024 में भी, लड़की के लिए शादी की उम्र 18 वर्ष है, जबकि लड़के के लिए 21 वर्ष है. 18 वर्ष की लड़की और 21 वर्ष के लड़के को वयस्क माना जाता है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, एक वयस्क लड़का एवं लड़की लिविंग रिलेशन में एक साथ कहीं भी रह सकता है. इसके साथ ही शारीरिक संबंध स्थापित करना गैरकानूनी नहीं होगी.

इससे संबंधित आपके पास कोई भी समस्या हो या फिर कोई भी प्रश्न हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में लिखिए. आपके कमेंट में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर मैं आपको तुरंत देने का कोशिश करूंगा.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न – 2024 में भारत में विवाह की आयु कितनी है?

उत्तर: वर्ष 2024 में विवाह की उम्र लड़की के लिए 18 वर्ष है जबकि लड़के के लिए 21 वर्ष है.

प्रश्न – लड़की की शादी 18 साल की है या 21?

उत्तर: लड़की की शादी 18 साल या उससे अधिक उम्र में हो सकती है. विवाह के दिन 18 वर्ष पूरे होने चाहिए.

प्रश्न – अगर मैं 18 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करूं तो क्या होगा?

उत्तर: अगर आप 18 साल की कम उम्र में शादी कर लेती हैं तो कानून के अनुसार आपको 2 साल का कैद या और जुर्माना हो सकता है.

प्रश्न – लड़के की शादी की उम्र कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: लड़की की शादी की उम्र शादी के दिन काम से कम 21 वर्ष होना चाहिए. अधिकतम शादी की उम्र की कोई सीमा नहीं है.

प्रश्न – मेरी उम्र 18 वर्ष से कम है क्या मैं लिविंग रिलेशन में रह सकती हूं?

उत्तर: भारतीय कानून के मुताबिक, 18 वर्ष से कम वर्ष की लड़की लिविंग रिलेशन में नहीं रह सकती है.

प्रश्न – क्या मैं बिना शादी किए हुए ही शारीरिक संबंध बना सकती हूं?

उत्तर: कोई भी भारतीय महिला, अगर 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की है, शादीशुदा है या नहीं भी हैं. वह अपनी मर्जी से किसी भी मर्द के साथ शारीरिक संबंध बना सकती हैं.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top